क्षेत्र में शत प्रतिशत सीवर लाइन की सुविधा पहुंचाना हमारा लक्ष्य : सविता कपूर
संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। आज कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने वार्ड 41 इंदिरापुरम के भागीरथी पुरम कॉलोनी में नव निर्मित सीवर, सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर श्रीमती कपूर ने कहा की हमारा प्रयास है कि नगर निगम क्षेत्र में शत प्रतिशत सीवर लाइन की सुविधा लोगों को मिले। इसी ओर आगे बढ़ते हुए नव विकसित कॉलोनी में न सीवर लाइन की सुविधा थी और सड़क भी कच्ची थी। कुछ समय पहले क्षेत्रीय लोगों और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण एवं जल निगम अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर सबसे पहले सीवर लाइन डालने के निर्देश दिए गए, लेकिन कॉलोनी मे ढाल ना मिलने के कारण सीवर लाइन डालने की संभावना भी नहीं थी, सड़क मार्ग को लगभग 2.5 से 3 फुट भरान करके उठाया गया और उसके बाद सीवर लाइन डाली गई और आज सड़क निर्माण कार्य भी पूर्ण हो चुका है। श्रीमती कपूर ने कहा कि मेरी प्राथमिकता रहती है कि जहां कहीं भी विकास कार्य शुरू हो वहां बुनियादी सेवाएं जरूर होनी चाहिए। पार्षद श्रीमती बबीता गुप्ता, सतीश साहनी, शिप्रा अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, श्रीमती नीला देवी, आनंद सिंह तोमर, संदीप राठौर, कमल चौहान, विकास नेगी,सुनील, अमरनाथ कुमार, कमान सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।
