एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार भगवत प्रसाद मकवाना ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि 2027 के चुनाव को देखते हुए कांग्रेस मुद्दा विहीन है, इसलिए हल्द्वानी की घटना को जातिवाद से जोड़कर देव भूमि उत्तराखंड में जातिवाद का जहर घोलने का काम कर रही है तथा दलितों को ग़ुमराह एवं भ्रमित करने का काम कर रही है और आज कल दलित हितेषी होने का ढोंग कर रही है। वास्तविकता यह है कि कांग्रेस प्रारंभ से ही दलितों के मसीहा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और दलित समाज के विरोधी रही है। उनके लंबे 60 वर्ष से अधिक के शासन काल में दलितों का विकास नहीं हुआ। श्री मकवाना ने कहा कि कांग्रेस स्पष्ट करेगी संविधान निर्माता को संसद में रोकने का काम क्यों किया, कांग्रेस के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 1952 और 53 के चुनाव में उनको हराने के लिए प्रचार करने क्यों पहुंचे? संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न लंबे समय के शासनकाल में कांग्रेस द्वारा क्यों नहीं दिया गया? बाबू जगजीवन राम को प्रधानमंत्री बनने से क्यों रोका गया? संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से जुड़े किसी भी स्थल को स्मारक के रूप में कांग्रेस द्वारा  विकसित क्यों नहीं किया गया? 60 वर्ष से अधिक सरकार चलाने के बाद भी अनुसूचित जाति जनजाति आरक्षण कोटा किसी भी विभाग में पूरा क्यों नहीं किया गया? कांग्रेस ने दलितों को सदैव वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल क्यों किया उनका वास्तविक विकास क्यों नहीं किया? भगवान वाल्मीकि और संत शिरोमणि रविदास जी से जुड़े किसी भी स्थल को कांग्रेस ने विकसित क्यों नहीं किया? कांग्रेस में सीताराम येचुरी जी जो कांग्रेस के ही अध्यक्ष थे उनका अपमान क्यों किया?। पुनः हल्द्वानी की घटना को लेकर दलितों को गुमराह करने का काम कर रही है हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे की आड़ लेकर हल्द्वानी रैली के बाद साफ सफाई और वहां फैली गन्दगी को साफ करने और शुद्धिकरण करने की घटना जिसमें अनुसूचित समाज के लोग भी सम्मिलित थे। जिन्होंने राहुल गांधी के बयान के बाद उनके विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज करायी है।भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि भाजपा देवभूमि उत्तराखंड सहित संपूर्ण देश में सामाजिक सद्भाव चाहतीं हैं। समाज को जातियों में बांट कर और धर्म के आधार पर तुष्टिकरण की कांग्रेस की पुरानी नीति रही है जिसके कारण देश की जनता ने आज कांग्रेस को रसातल में पहुंचा दिया है। कांग्रेस मुद्दा वन हो चुकी है। 2027 के विधानसभा को दृष्टिगत रखते हुए कांग्रेस यह नौटंकी कर रही है जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा भारतीय जनता पार्टी इसीलिए आगामी 7 सितंबर 2026 को पूरे उत्तराखंड के सभी जनपदों में समरसता सौहार्द संकल्प धरना आयोजित कर रही है तथा सभी वर्गों से आपस में मिलजुल कर देश और प्रदेश के विकास के लिए एकजुट होकर मोदी और धामी के साथ मजबूती से खड़े रहने की अपील करती है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *