September 15, 2026

देहरादून। देहरादून में 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ है। पंडालों और घरों में गणेश स्थापना के बाद अनंत चतुर्दशी के दिन प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

गणेश चतुर्थी पर पूज्य देव की प्रतिमा स्थापित कर सोमवार को गणेश महोत्सव शुरू हो गया। घरों में पूजा के साथ गणपति की प्रतिमा स्थापित की जा रही हैं। वहीं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजक समितियों की ओर से बैंड बाजे के साथ गणपति की शोभायात्रा निकालकर पंडाल में विराजमान किया गया है।  24 सितंबर तक नित्य भजन संध्या होगी जबकि 25 को नगर परिक्रमा के बाद अंनत चतुर्दशी पर विसर्जन किया जाएगा। पंडालों को रंग-विरंगी लाइटों से सजाया गया। वहीं कई जगह गणपति की प्रतिमा को रंग देकर अंतिम रूप दिया। देर शाम तक विभिन्न क्षेत्रों से लाकर लोगों ने मूर्तियों को पंडाल में रखा। क्षेत्र भ्रमण व पूजा अर्चना के बाद गणपति बप्पा को स्थापित किया गया। लोगों ने घरों में भी बप्पा को विराजमान किया है। इस दौरान भजन कीर्तन भी किए गये। वहीं विसर्जन की बात करें तो तीसरे, पांचवें, सातवें व 10वें दिन में विभिन्न आयोजन समिति विजर्सन करती हैं। गणेश उत्सव समिति का पटेलनगर, गणपति युवा सेवा समिति का मन्नूगंज स्थित पंडाल, गणेश उत्सव मंडल धामावाला का धामावाला बाजार, युवा मंडल का प्रेमनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर के अलावा खुड़बुड़ा, राजपुर, धर्मपुर, क्लेमेनटाउन समेत विभिन्न क्षेत्रों में गणेश उत्सव का पंडाल सजाया गया  है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *