एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

अल्मोड़ा।‌ चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में आज पुलिस लाइन अल्मोड़ा में सीओ अल्मोड़ा श्रीमती भावना कैंथोला द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में निर्माण एवं सृजन के देवता भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई।

इस अवसर पर शस्त्रों, औजारों एवं मशीनों का भी पूजन किया गया तथा पुलिस कर्मियों को प्रसाद एवं मिष्ठान वितरित कर विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी गईं। इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना/चौकी, फायर स्टेशनों, जिला नियंत्रण कक्ष एवं अन्य शाखाओं में भी भगवान श्री विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *