एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। डीएल रोड में पिछले १२ वर्षों से श्री राधे श्याम युवा समिति द्वारा आयोजित गणेश उत्सव रोजाना भव्यता प्राप्त कर रहा है। आज गणपति स्थापना के चौथे दिन उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आज गणेश उत्सव पंडाल पहुंच कर भगवान गणेश की आरती की व उपस्थित जन समूह को गणेश उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि भगवान गणेश रिद्धि और सिद्धि के अधिष्ठाता भगवान है इसलिए उनकी पूजा अर्चना करने वाले के जीवन में सुख समृद्धि विद्या व परोपकार की कभी कमी नहीं होती। श्री धस्माना ने कहा कि सनातन धर्म परंपरा में किसी भी शुभ कार्य में भगवान गणेश का पूजन सर्वप्रथम होता है जिससे सारे विघ्न बाधा दूर रहें। उन्होंने सभी देहरादून वासियों उत्तराखंड वासियों व देश वासियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं व सभी के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर श्री राधे श्याम युवा समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश ओमी, छेत्रीय पार्षद महेश पाल, धर्मपाल घाघट, हेम राज, राजेश चंदेल, शुभम कुमार, दीपक, नोहर सिंह, श्रवण कुमार, श्रीमती सीमा, श्रीमती अंजू, श्रीमती जय माला आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *