लोहे के पुल पर व्यक्ति ने की लटक कर आत्महत्या
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 20 सितम्बर। मालदेवता से आगे लोहे के पुल पर एक व्यक्ति रस्सी से पुल से लटक कर आत्महत्या कर ली हैं। थाना रायपुर पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया हैं।
आज थाना रायपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की मालदेवता से आगे लोहे के पुल पर एक व्यक्ति द्वारा लटक कर सुसाइड कर लिया है। इस सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी मालदेवता मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे, जहां मालदेवता से आगे लोहे के पुल पर एक व्यक्ति रस्सी से पुल से लटका हुआ था, मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को आवश्यक कार्यवाही हेतु बुलाया गया। मौक़े पर स्कूटी नंबर यूके 07 एफएन-9653 भी ख़डी थी, जिसकी जानकारी की गयी तो उक्त स्कूटी मृतक के रिश्तेदार की होना पायी गयी। पुलिस द्वारा मृतक के शव को नीचे उतारा गया, जिसकी पहचान तनवीर कुमार उर्फ शायरी पुत्र कपूरचंद निवासी घमंडपुर रानी पोखरी देहरादून हाल पता वेदवानी विहार बालावाला थाना रायपुर के रूप में हुई है। मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के या संघर्ष के कोई निशान नहीं थे। मौके पर मृतक के परिजनों द्वारा भी मृतक के शव की शिनाख्त की गई। मृतक के शव को पुलिस के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल मोर्चारी मे भिजवाया गया, पंचायत नामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई अमल में लाई गई। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
