हमेशा जनता के बीच रहना भाजपा की विशेषता: सविता कपूर

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 20 सितम्बर। आज कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने प्रेमनगर में विधायक निधि के माध्यम से निर्मित तीन सड़क मार्गों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कैंट विधायक श्रीमती कपूर ने बताया कि पीछे साढ़े चार वर्षों में प्रेमनगर में ही अनेको सड़क मार्गों का निर्माण हुआ है और वर्तमान में प्रेमनगर में स्वामी विवेकानंद पार्क का सौंदर्यकरण का कार्य मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के माध्यम से गतिमान है। श्रीमती कपूर ने बताया कि हम काम के नाम पर जनता के बीच जाते है और प्रेमनगर इसका उदाहरण है। हम चुनावों का इंतजार नहीं करते हर वक्त जनता के बीच रहते है और काम करते है। इस अवसर पर महामंत्री संजय अरोड़ा, भूषण भाटिया,डिंपल भाटिया,स्पर्श तलवार आदि लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *