एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पडी भारी

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। सार्वजनिक मार्ग पर वाहन को लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैं। सोशल मीडिया पर वाहन के बाहर लटककर वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर, दूसरों का जीवन संकट में डालने का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियों का संज्ञान लेकर एसएसपी दून द्वारा आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये थे। पुलिस द्वारा वाहन चालक के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित वाहन को सीज कर दिया हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें स्विफ्ट वाहन संख्या यूके 08 बीबी 4151 के चालक द्वारा अपने वाहन से बाहर लटककर वाहन को सार्वजनिक मार्ग पर तेजी व लापरवाही से चलाया जा रहा था, जिससे वो अपने साथ-साथ सार्वजनिक मार्ग पर आवाजाही कर रहे अन्य लोगों के जीवन को भी खतरे में डाल रहा था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा वीडियो में दिख रहे वाहन चालक के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे, जिस पर प्रेमनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही वाहन संख्या यूके 08 बीबी 4151 के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए आज उक्त वाहन के चालक को हिरासत में लेकर उसके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई तथा सम्बन्धित वाहन को एमवी एक्ट में सीज किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *