सीपीएम ने की पीड़ितों को तत्काल मुआवजा देने की मांग
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 22 सितंबर। उत्तराखंड में अतिबृष्टि से आपदा पीड़ितों को अब तक समुचित मुआवजा न मिलने पर गहरा रोष व्यक्त किया है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने कहा प्रशासन द्वारा पीड़ितों को राहत देने के नाम पर केवल कागजी कार्रवाई की गई है,अधिकांश पीडितों को अब तक राहत नहीं मिली जमीनी स्तर पर स्थिति क्षतिग्रस्त मकानों व पुश्तों की तस बनी हुई है।
पार्टी के सचिव अनंत आकाश ने बताया कि इस संबंध में माननीय मेयर तथा जिलाधिकारी को अनेक ज्ञापन दिए गए, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आपदा पीड़ितों की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है, जबकि प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह मौन है, सरकार की ओर से कार्यवाही नहीं हो रही है!सीपीएम नेता ने कहा कि आपदा प्रबंधन के नाम पर केवल कागजी कार्रवाई की जा रही है। प्रभावित परिवारों को न तो अस्थायी आश्रय, न मुआवजा, और न ही पुनर्वास ही मिला है। माननीय मेयर और जिलाधिकारी को कई बार अवगत कराने के बाद भी कार्यवाही ठण्डे बस्ती में तथा स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
सीपीएम की मुख्य मांगें
- आपदा पीड़ितों को तत्काल समुचित मुआवजा दिया जाए।
- राहत और पुनर्वास की प्रक्रिया पारदर्शी बनाई जाए।
- मेयर और डीएम के निर्दैशों को अमल में लाया जाए।
- लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो।
- पीड़ितों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय समिति गठित की जाए।
