September 12, 2026

नव नियुक्त मुख्य महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग को कर्मचारियों ने दी बधाई

देहरादून। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ एवं उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के मुख्य संयोजक रमेश बिंजोला के नेतृत्व जल संस्थान की नव नियुक्त मुख्य महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग को कर्मचारियों ने बधाई दी। कर्मचारी संघ ने आशा की कि वे विभागीय एवं कर्मचारी हित में कार्य करती रहेंगी।मुख्य महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग ने कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा को आश्वासन दिया गया कि कर्मचारियों की जो भी मुख्यालय स्तर पर मांगे लंबित होगी उस पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। सचिव प्रशासन से भी कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों ने वार्ता कर माह जुलाई 2022 चयन वर्ष में सभी समवर्गों के रिक्त पदों पर पदोन्नति करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रेजुएटी का भुगतान, आयुष्मान योजना का लाभ व समूह घ से ग में कर्मचारियों की पदोन्नति आदि बिंदुओं पर वार्ता की गई। जिसमें सचिव प्रशासन ने कार्यवाही का आश्वासन दिया। वार्ता में श्याम सिंह नेगी, शिशुपाल रावत, संदीप मल्होत्रा, धन सिंह नेगी, जगमोहन बिष्ट, प्रवीण गुसाईं, पवन केडिया, धन सिंह बिष्ट, धन सिंह चौहान, बृजमोहन जुयाल, अशोक हरदयाल, रमेश चंद शर्मा, धनपाल पंवार, सतीश, संपूर्ण गुसाईं, नरेंद्र राजपूत, राजीव कुमार, रणबीर, अंशुल कुमार, आशीष तिवारी, सुभाष, चतर सिंह, प्रदीप तोमर, संजय शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, सनी कुमार, धनपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *