कैंट में बदलाव की मजबूत आवाज बन रही जनता की आवाज : नवीन जोशी

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। आज कैंट विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय जनता से जनसंवाद किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों से क्षेत्र की समस्याओं, विकास की आवश्यकताओं और भविष्य की अपेक्षाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की तथा कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगा।

नवीन जोशी ने कहा कि कैंट विधानसभा की जनता अब बदलाव चाहती है और क्षेत्र में विकास, जनसुविधाओं तथा जवाबदेह जनप्रतिनिधित्व की आवश्यकता महसूस की जा रही है। लंबे समय से क्षेत्र की जनता के बीच रहकर लगातार जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को उठाया है और आगे भी जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि कैंट विधानसभा के भविष्य और विकास की दिशा तय करने का अवसर है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर जनहित, विकास और बदलाव की राजनीति को मजबूत करने की अपील की। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने अपनी समस्याओं एवं सुझावों से अवगत कराया तथा आगामी चुनाव को लेकर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर ट्विंकल अरोड़ा दानिश  अरुण सिंह और अनिल कुमार विजय सिंह संजय सिंह संजय कुमार शर्मा पवन दुबे विक्रांत खुराना आदि मुख्य उपस्थित है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *