हरीश नारंग ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नवीन मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने का आह्वान किया

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। राजपुर रोड विधानसभा में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान लगभग 35,000 वोट कम होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने नए मतदाताओं को जोड़ने का अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में आज करनपुर मंडल के चक्खूवाला स्थित टैगोर विला में हरीश नारंग के निवास पर एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नवीन मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए हरीश नारंग ने माता रानी के नवरात्र शुरू पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि “बूथ जीता – चुनाव जीता” के मंत्र का अनुपालन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को मिशन 2027 के लिए अभी से जुट जाना होगा। हर बूथ पर नए वोटरों जो 18 वर्ष के हो चुके हैं उनको चिन्हित कर उन्हें पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। बूथ सशक्तिकरण ही हमारा लक्ष्य है, हर चुनाव बूथ पर ही लड़ा जाता है, जिसने अपना बूथ मज़बूत कर लिया वही विजेता रहता है। बैठक में पूर्व मनोनीत पार्षद सतीश कपूर, शक्ति केंद्र प्रमुख सौरव डोभाल, सचिन सोंधी, मीना शर्मा, अनुराधा, विमला डोंडियाल, कृष्ण गोपाल रुहेला, अमित वर्मा, सुरेश शाह, मनोज धीमान, चंदर मोहन अरोड़ा, गौरव केशला, सागर सोनकर सहित वार्ड 17 के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *