अवैध शराब की तस्करी में लिप्त महिला को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में शराब तस्करों पर दून पुलिस का एक्शन जारी हैं। अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 01 महिला तस्कर को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर अभियुक्ता के कब्जे से 04 पेटी से अधिक (200 टेट्रा पैक) देशी शराब बरामद की हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब/मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पटेल नगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुऐ रूटीन चेकिंग के दौरान बाजार पटेल नगर क्षेत्र से 01 महिला सीता देवी पत्नी विजय निवासी ब्रह्मपुरी, थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र- 45 वर्ष को 200 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्ता के विरुद्ध थाना पटेल नगर पर मु0अ0स0 744/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
