जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, 8 टीमों ने लिया हिस्सा

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

रुद्रप्रयाग, 15 अक्टूबर। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला खेल विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत स्पेशल कंपोनेंट प्लान के अंतर्गत अनुसूचित जाति के अंडर-18 बालकों की जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन और समापन समारोह के मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह रौथाण, पूर्व उपाध्यक्ष कबड्डी एसोसिएशन और राधिका, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अगस्त्यमुनि रहे। पुरस्कार वितरण मनोज चौहान, जिला क्रीड़ा अधिकारी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद की 8 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में पहला मैच सौंराखाल और लमगौंडी के बीच हुआ, जिसमें सौंराखाल की टीम विजयी रही। दूसरा मैच भणज और जखोली के बीच हुआ, जिसमें भणज की टीम जीती। तीसरा मैच घंघासू बांगर और टैंठी के बीच हुआ, जिसमें टैंठी की टीम विजयी रही। चौथा मैच तिलवाड़ा और बांगर के बीच हुआ, जिसमें तिलवाड़ा की टीम जीती। पांचवां मैच सौंराखाल और टैंठी के बीच हुआ, जिसमें सौंराखाल की टीम विजयी रही, जबकि छठा मैच तिलवाड़ा और भणज के बीच आयोजित हुआ, जिसमें भणज की टीम विजयी रही। इस अवसर पर आलोक नेगी, कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षक हैंडबॉल प्रकाश जगवाण, विजय सिंह रावत, शुभम सिंह सहित खेल विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *