फायर सर्विस ने किया विधानसभा भवन का फायर रिस्क निरीक्षण

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

गैरसैंण। भराड़ीसैण में आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र के दृष्टिगत फायर सर्विस ने विधानसभा भवन का फायर रिस्क निरीक्षण किया। भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रस्तावित विधानसभा सत्र के दृष्टिगत आज 14 अक्टूबर 2026 को फायर यूनिट गैरसैंण द्वारा विधानसभा परिसर में फायर रिस्क निरीक्षण किया गया। लीडिंग फायरमैन धर्मेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में टीम ने विधानसभा भवन सहित समस्त वीवीआईपी आवासों एवं हॉस्टलों का निरीक्षण कर अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान फायर पम्प, फायर हाइड्रेंट सिस्टम सहित परिसर में स्थापित प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता की जांच की गई। साथ ही अग्निशामक यंत्रों की स्थिति, उनकी उपलब्धता एवं आपातकालीन परिस्थितियों में उनके त्वरित उपयोग को लेकर भी आवश्यक परीक्षण किया गया। फायर ऑडिट एवं निरीक्षण के दौरान विधानसभा के सुरक्षा अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *