एसएसपी दून के नेतृत्व में हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 15 अक्टूबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में दून पुलिस हुड़दंगियों पर सख्त नज़र आ रहीं हैं। सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग करने वाले को दून पुलिस ने कानून का पाठ पढ़ाया। अभियुक्त द्वारा सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं एवं आने-जाने वाले लोगों पर फब्तियां कसते हुए उग्र होकर स्थानीय लोगों से विवाद किया जा रहा था। अभियुक्त को पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग मचाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा शांति भंग करने का प्रयास करने वालो के विरूद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली विकासनगर पुलिस को डाकपत्थर क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा राह चलती महिलाओं एवं आने-जाने वाले लोगों पर फब्तियां कसते हुए झगड़ा करने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर चौकी प्रभारी डाकपत्थर मय पुलिस टीम के तत्काल मौके पर पंहुचे, मौके पर उक्त व्यक्ति को पुलिस द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया परन्तु उक्त व्यक्ति के द्वारा और अधिक उग्र होकर विवाद करने लगा। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए उक्त व्यक्ति को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
