बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा का पुतला फूंका

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। आज रायपुर और डोईवाला विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रुप से रिंग रोड 6 नंबर पुलिया पर बढ़ती महंगाई व रसोई गैस की कीमतों में रोज हो रही मूल्यवृद्धि के विरोध में प्रदर्शन कर भाजपा की केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मनीष कुमार नागपाल व पौराणिक संगठन कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष आशीष नौटियाल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। प्रदर्शनकारियो की सभा को सम्बोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मनीष कुमार नागपाल ने कहा की जब से भाजपा की सरकार सत्ता में काबिज हुई है उसी दिन से लगातार रसोई गैस की कीमतों में मूल्य वृद्धि हो रहीं है, और आज इतनी ज्यादा हो गई है कि गरीब को चूल्हा जलाना भी मुश्किल हो गया है, दो वक्त की रोटी खाना भी गरीब आदमी के लिए दूभर हो गई है। डीजल पेट्रोल और अन्य खाद्य सामग्री पर भी लगातार मूल्य वृद्धि हो रहीं हैं, जिससे आम आदमी आज परेशान हो रखा है। कांग्रेस पार्टी लगातार बढ़ती महंगाई और इस मूल्य वृद्धि का विरोध करती है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी ने भी मूल्य वृद्धि को गैर जिम्मेदाराना बताया और कहा कि भाजपा सरकार लगातार गरीब आदमी पर चोट करती जा रही है, भाजपा सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। मूल्य वृद्धि से गरीब आदमी की कमर टूट गई है और आज वह अपने आप को मझधार में खड़ा पा रही है और उसको एहसास हो रहा है कि उसने जो भाजपा को वोट दिया था उसकी कितनी बड़ी भूल थी।
महानगर पौराणिक कांग्रेस संगठन के अध्यक्ष आशीष नौटियाल ने भी मूल्य वृद्धि को गैर जिम्मेदाराना बताया और कहा कि देश की जनता पर भाजपा की सरकार लगातार कुठाराघात कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता मूल्य वृद्धि को बर्दाश्त नहीं करेंगे और भाजपा की केंद्र सरकार का लगातार विरोध करते रहेंगे। पुतला फूंकने वालों में प्रदेश प्रवक्ता सूरत सिंह नेगी, प्रदेश सचिव टीटू त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष विजय गुप्ता, वरिष्ठ नेता मनोज तालियांन, वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह नेगी, वरिष्ठ नेता विनय कुमार, श्रीमती निधि नेगी, श्रीमती नीरू, विशाल, ज्योति देवी, प्रदीप रावत, कविता, माही, राहुल, शकील मंसूरी, कामइंदर कुमार, शशि बाला कनौजिया समेत अन्य कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे।