गोपीनाथ मंदिर गोपेश्वर में विधि-विधान के साथ विराजमान हो गई चतुर्थ केदार भगवान श्री रुद्रनाथ जी की उत्सव डोली

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

चमोली। चमोली जनपद में चतुर्थ केदार भगवान श्री रुद्रनाथ जी की उत्सव डोली आज अपने शीतकालीन गद्दी पड़ाव स्थल गोपीनाथ मंदिर गोपेश्वर में विधि-विधान के साथ विराजमान हो गई है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने भगवान रुद्रनाथ जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

रुद्रनाथ धाम के कपाट शनिवार देर शाम शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे। कपाट बंद होने के बाद उत्सव डोली पैदल यात्रा करते हुए आज गोपीनाथ मंदिर पहुंची, जहां डोली का ढोल-दमाऊँ और भजनों के साथ भव्य स्वागत किया गया। अब आगामी छह माह तक भगवान रुद्रनाथ जी की पूजा-अर्चना गोपीनाथ मंदिर में ही की जाएगी। इस वर्ष यात्राकाल में लाखों की संख्या में भक्त रुद्रनाथ धाम पहुंचे और भगवान शिव शंकर के दर्शन किए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *