आईजी कुम्भ मेला ने ली समीक्षा बैठक

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

हरिद्वार। आज डा. योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, कुम्भ मेला, हरिद्वार द्वारा सीसीआर हरिद्वार स्थित कार्यालय में कुम्भ मेला की सुरक्षा व्यवस्था के परिपेक्ष्य में कुम्भ मेला पुलिस अधिकारियों की गोष्ठी ली गई। आईजी कुम्भ द्वारा गोष्ठी में कुम्भ मेला 2027 में आपदा प्रबन्धन योजना, भीड नियन्त्रण योजना, यातायात प्रबन्धन योजना, अग्निशामक योजना, सुरक्षा व्यवस्था तथा कुम्भ मेला के संचार योजना के सम्बन्ध में तैयार की गई एसओपी का पुनः परीक्षण कर विभिन्न बिन्दुओं को एसओपी में सम्मिलित कर पुनः प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त कुम्भ मेला के दौरान स्थापित होने वाली पुलिस लाइन तथा यातायात पुलिस लाइन में प्रचलित कार्यों, कुम्भ मेला में नियुक्त होने वाले पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की आवासीय व्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के सम्बन्ध प्रचलित कार्यों की समीक्षा की गई तथा उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को निर्देशित किया गया कि प्रचलित कार्यो को समयबद्ध पूर्ण कराया जाय तथा तैयार किये गये माँक ड्रिल कैलेण्डर के अनुरूप कार्यवाही समय से सुनिश्चित की जाय। पुलिस मुख्यालय एवं गैर प्रान्तों से प्राप्त होने  इस अवसर पर श्री आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुम्भ मेला हरिद्वार, अपर पुलिस अधीक्षक कुम्भ श्री राजेश भट्ट, अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस दूरसंचार श्री विपिन कुमार, पुलिस उपाधीक्षक पुलिस दूरसंचार श्री अरूण पाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री वंश बहादुर यादव, पुलिस उपाधीक्षक कुम्भ मेला पुलिस लाइन श्री वेद प्रकाश भट्ट, पुलिस उपाधीक्षक यातायात कुम्भ मेला श्री उमेश मलिक, निरीक्षक यातायात श्री हितेष कुमार, सहित समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *