आवासीय परिसरों में अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान जारी

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों एवं आवासीय परिसरों में अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रखते हुए देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण की ओर से यह कार्रवाई निर्माण संबंधी नियमों एवं स्वीकृति प्रक्रिया का उल्लंघन किए जाने के मामलों में की गई। अभियान के तहत हरभजवाला क्षेत्र में बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के बनाई जा रही छह दुकानों को सील किया गया। इसी क्रम में मेहुवाला माफी, शिमला बाईपास रोड क्षेत्र में तीन अलग-अलग अवैध निर्माणों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए संबंधित निर्माण स्थलों को सील किया गया। वहीं चंद्रमणी रोड स्थित पूजा विहार के निकट बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण तथा राजपुर रोड पर साई मंदिर के निकट अनधिकृत निर्माण के मामले में भी सीलिंग की कार्रवाई की गई।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *