जिलाधिकारी के निर्देश पर बहुद्देशीय शिविर आयोजित
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
पौड़ी। विकासखंड दुगड्डा के उमरैला गांव में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देश पर बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर कई का मौके पर निस्तारण किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया। जिलाधिकारी 18 अक्टूबर को उमरैला गांव पहुंची थीं, जहां ग्रामीणों ने बहुद्देशीय शिविर आयोजित करने का अनुरोध किया था। इस पर उन्होंने उपजिलाधिकारी कोटद्वार को शिविर लगाने के निर्देश दिए थे। उपजिलाधिकारी कोटद्वार संदीप कुमार ने बताया कि शिविर में समाज कल्याण, उद्यान, कृषि, राजस्व, वन, पशुपालन, बाल विकास, स्वास्थ्य, लोक निर्माण और शिक्षा सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं वितरित कीं। शिविर में सहायक उद्यान अधिकारी प्रशांत राठौर, सहायक कृषि अधिकारी अजय कुमार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संदीप कुमार, सहायक समाज कल्याण अधिकारी संजीव पाल, स्वास्थ्य विभाग से प्रीति गोस्वामी व एएनएम वर्षा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
