करवा चौथ पर महिलाओं को वितरित की श्रृंगार सामग्री
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। करवा चौथ के अवसर पर कैंट विधानसभा के इन्द्र विहार मंदिर, वार्ड संख्या 32, बल्लुपुर, स्ट्रीट नंबर नौ, राजेन्द्र नगर में समाज सेवा एवं महिला सम्मान की भावना के साथ श्रृंगार सामग्री एवं सरगी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाज सेवक एवं कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लाल चंद शर्मा एवं पार्षद कोमल दीप वोहरा के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को श्रृंगार सामग्री एवं सरगी वितरित कर करवा चौथ की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ ही महिलाओं के प्रति स्नेह, सम्मान और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। इस दौरान कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं एवं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस पहल की सराहना करते हुए सामाजिक सहयोग, आपसी सद्भाव और सेवा भावना को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में दीप वोहरा, अमित गुरुंग, सोनी नेगी, रीना नेगी, दीपा रजवार, शिखा बागड़ी, ममता गुरुंग, डिंपल यादव, जितेंद्र नेगी, वरेन्द्र नेगी, भरत चंद, विजेंद्र, योगेंद्र, भास्कर ममगांईं, सीमा नागी, आशीष कुमार, शिवराज गुरंग, माधुरी, दिवाकर बागड़ी, रीना, सुजाता यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
