एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर सख्त दून पुलिस

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस सख्त नज़र आ रहीं हैं। दून पुलिस ने अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया हैं। अभियुक्त के कब्जे से 448.50 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रो में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में कार्रवाई करते हुए आज चकराता पुलिस द्वारा चैकिग के दौरान कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पाटी धार रोड से 01 अभियुक्त लोकेन्द्र पुत्र कर्ण बहादुर निवासी हटाड छजाड थाना व तहसील त्यूणी जनपद देहरादून उम्र 21 वर्ष को 448.50 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली चकराता में  मुकदमा अपराध सख्या 21/2026 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि बरामद चरस को वह पहाड़ी क्षेत्रो से सस्ते दामो में खरीद कर लाया था, जिसे वह देहरादून व उसके आसपास के क्षेत्र में नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को बेचने के लिए ले जा रहा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *