November 1, 2026

सीएम ने प्रदान किया ज़िला युवा कल्याण अधिकारी रुद्रप्रयाग को प्रशस्ति पत्र

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

रुद्रप्रयाग। खेल महाकुंभ 2026 अंतर्गत प्रदेश स्तर पर द्वितीय सर्वाधिक प्रतिभागी पंजीकरण पर मुख्यमंत्री द्वारा  ज़िला युवा कल्याण अधिकारी रुद्रप्रयाग को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

खेल महाकुंभ 2026 के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग ने पूरे उत्तराखंड प्रदेश में द्वितीय स्थान पर सर्वाधिक प्रतिभागियों का पंजीकरण कराकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के लिए माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार द्वारा निदेशालय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के क्रीड़ा मैदान में दिनांक 01 नवम्बर 2026 को आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी जनपद रुद्रप्रयाग श्री वरद जोशी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान जनपद के जिलाधिकारी के कुशल दिशा निर्देशन/ समयबद्ध योजना क्रियान्वयन एवं विधिवत् मॉनिटरिंग तथा युवाओं एवं खिलाड़ियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता तथा युवा कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, खेल विभाग, विद्यालयों, महाविद्यालयों, शारीरिक शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों एवं विकासखंड स्तर पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। खेल महाकुंभ के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने एवं युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद में व्यापक स्तर पर पंजीकरण एवं प्रचार-प्रसार अभियान संचालित किया गया। इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *