संदीप गोयल\एस. के. एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून।  उत्तराखण्ड के चारों धामों, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री के लिये प्रवेश द्वार के रूप में प्रसिद्ध हरिद्वार ज्योतिष गणना के आधार पर ग्रह नक्षत्रों के विशेष स्थितियों में हर बारहवें वर्ष कुम्भ के मेले का आयोजन किया जाता है। मेष राशि में सूर्य और कुम्भ राशि में बृहस्पति होने से हरिद्वार में कुम्भ का योग बनता है। उत्तराखंड के हरिद्वार में वर्ष 2027 में अर्ध कुंभ मेला आयोजित होगा। यह 14 जनवरी 2027 (मकर संक्रांति) से शुरू होकर 20 अप्रैल 2027 (चैत्र पूर्णिमा) तक चलेगा।

अर्ध कुंभ मेला उत्तराखंड के हरिद्वार में 14 जनवरी 2027 (मकर संक्रांति) से शुरू होकर 20 अप्रैल 2027 (चैत्र पूर्णिमा) तक आयोजित होगा।

मुख्य स्नान तिथियां (2027)

  • 14 जनवरी 2027: मकर संक्रांति (पहला स्नान)
  • 6 फरवरी 2027: मौनी अमावस्या
  • 11 फरवरी 2027: बसंत पंचमी
  • 20 फरवरी 2027: माघ पूर्णिमा
  • 6 मार्च 2027: महाशिवरात्रि (शाही स्नान)
  • 8 मार्च 2027: फाल्गुन अमावस्या
  • 7 अप्रैल 2027: हिंदू नव वर्ष (नंव संवत्सर)
  • 14 अप्रैल 2027: मेष संक्रांति
  • 15 अप्रैल 2027: रामनवमी / विशेष स्नान
  • 20 अप्रैल 2027: चैत्र पूर्णिमा (समापन स्नान)

वर्ष 2027 में नासिक-त्र्यंबकेश्वर (सिंहस्थ कुंभ): यहाँ महाकुंभ (सिंहस्थ कुंभ) का आयोजन होगा। इसका ध्वजारोहण 31 अक्टूबर 2026 को हो चुका है और यह मेला 24 जुलाई 2028 तक चलेगा, जिसमें मुख्य अमृत स्नान अगस्त और सितंबर 2027 में होंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *