सीटू का सचिवालय पर महापड़ाव कल : लेखराज
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 17नवंबर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) उत्तराखण्ड राज्य कमेटी के आह्वान पर 42हजार रुपए न्यूनतम वेतन सहित चार श्रम सहिंता में मजदूरों के खिलाफ प्रावधानों के हटाकर श्रमिकों के पक्ष में नियम बनाए जाए क्योंकि श्रम संहिताओं में नियम बनाने का अधिकार राज्य सरकार को भी है। विभिन्न मांगों को लेकर परेड ग्राउंड से सचिवालय तक रैली निकाल कर सचिवालय पर महापड़ाव डाल देंगे और जब तक सचिव स्तर पर वार्ता नहीं हो जाती व सम्मान जनक हल नहीं निकलता है तो महापड़ाव तीन दिन तक जारी रहेगा। उक्त जानकारी सीटू के प्रांतीय सचिव लेखराज ने दी।
