जनगणना द्वितीय चरण के दूसरे बैच का प्रशिक्षण संपन्न
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
रुद्रप्रयाग। तहसील रुद्रप्रयाग एवं जिला उद्योग केंद्र भटवाड़ी सैण में जनगणना द्वितीय चरण के द्वितीय बैच का जनसंख्या गणना स्व-गणना का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के अंतर्गत 16, 17 एवं 18 नवंबर 2026 को तहसील रुद्रप्रयाग एवं जिला उद्योग केंद्र, भटवाड़ी सैण में सभी पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार रुद्रप्रयाग जगदीश सिंह नेगी, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी गणेश भटकाई तथा मास्टर ट्रेनर डॉ. विनीत पुरोहित, योगेश चंद्र रेवानी, डॉ. विक्रम वीर भारती, संदीप कुमार, विपिन सिंह अभिनव, जनगणना निदेशालय से नितेश रावत एवं तकनीकी सहायक अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को जनसंख्या गणना से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, कार्यप्रणाली, तकनीकी पहलुओं एवं उनके दायित्वों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही जनगणना कार्य को सुचारु, व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनगणना कार्य को पूर्ण शुद्धता, पारदर्शिता एवं निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत सफलतापूर्वक संपन्न कराना है।
