माहरा ने किया अमरजीत सिंह को सलाहकार नियुक्त

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने अमरजीत सिंह को अपना राजनैतिक/मीडिया/सोशल मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है। श्री महरा ने उनसे अपेक्षा की है कि वे पूर्व की भॉति पार्टी के लिए लगातार कार्य करते रहेगे। उन्होंने कहा कि श्री सिंह ने पूर्व में भी सोशल मीडिया के साथ-साथ पूर्व अध्यक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह एवं गणेश गादियाल के साथ भी सोशल मीडिया का काम बहुत ही समर्पित भाव से करते रहे हैं। विगत लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भी अमजीत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम किया। निष्चित ही उनके अनुभवों का लाभ पार्टी को मिलता रहेगा। इस असवर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सगठन मथुरा दत्त जोशी ने अमरजीत सिंह को बधाई देते हुए कहा कि वे पूर्व में भी पार्टी के महत्वपूर्ण पदों में रहे हैं। निष्चित रूप से आने वाले समय में पार्टी को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, दर्शन लाल, महामंत्री जसविन्द सिंह गोगी, नवीन जोशी, मीडिया पेनेलिश्ट गरिमा महरा दसौनी, सुवर्शा पॉल, मनीष नागपाल, याकूब सिद्विकी, विशाल मौर्या ने भी अमरजीत सिंह को बधाई दी है।