एयरपोर्ट पर लहराया गया तिरंगा झंडा

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। आजादी का अमृत महोत्सव हर-हर तिरंगा अभियान के तहत देहरादून एयरपोर्ट पर तिरंगा झंडा लहराया गया। इस अवसर पर रईस अंसारी भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा ने लोगों को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया। रईस अंसारी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की वजह से आज हम खुले आसमान में सांस ले रहे हैं। तिरंगा की ताकत 130 करोड़ों भारतीयों को एकजुट करने की है। आने वाली पीढ़ियों को संदेश दिया जा रहा है कि हम सब भारत को एकजुट रखेंगे। उन्होंने बताया कि तिरंगा फहराए जाने के दौरान उसके सम्मान और गरिमा का ध्यान रखा जाना जरूरी है। इस अवसर पर एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों से घरों में तिरंगा फहराने की अपील की गई।