राज्यपाल ने दी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सभी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व भाई-बहन के स्नेह, सम्मान व सुरक्षा और प्रेम को अभिव्यक्त करने का पवित्र पर्व है। रक्षाबंधन हमारी सामाजिक समरसता और भारत की प्राचीन सभ्यता और संस्कृति को गरिमा देने वाला एक प्राचीन पर्व भी है। राज्यपाल ने कहा है कि प्रेम, स्नेह और विश्वास का यह पर्व सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे को भी बढ़ाता है। उन्होंने कामना की है कि यह पर्व समस्त प्रदेशवासियों के लिए शुभ एवं मंगलमय हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *