June 13, 2026

मुख्यमंत्री का सम्मान समारोह आयोजित

देहरादून 18 अगस्त. गोरखा कल्याण परिषद् द्वारा गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जे.बी कार्की के नेतृत्व में  गोरखा कल्याण परिषद् के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर श्री के.बी थापा, श्री सी.बी थापा, श्रीमती पदमा देवी, श्रीमती अनीता देवी, श्रीमती करुणा थापा, श्री सुभम कुमार, श्री सत्यबीर सिंह एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *