June 12, 2026

नाली में मृत मिला व्यक्ति

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्रतांर्गत हरिद्वार बायपास रोड निकट पुरानी बाईपास चौकी के पास नाली में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस को 112 से  सूचना मिली कि हरिद्वार बायपास रोड निकट पुरानी बाईपास चौकी के पास नाली में एक व्यक्ति मृत पड़ा है. इस सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा उक्त अज्ञात व्यक्ति को 108 के माध्यम से कोरेनेशन अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया गया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *