4 सितंबर को करण माहरा का दिल्ली चलो का आह्वान

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने आगामी 4 सितंबर को आसमान छूती महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में राज्य भर के तमाम कांग्रेसियों से “दिल्ली चलो ‘का आवाहन किया है। आज कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों और बाद में विधायकों और पार्टी चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की बैठक को लेते हुए करण माहरा ने कहा कि भाजपा के राज में मंहगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है और इसको लेकर देशभर में लोगों को सड़कों पर आने की जरूरत है। इस मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उसने पूरे देश को गरीबी और भुखमरी के कगार पर ला खड़ा किया है। बैठक को धीरेंद्र प्रताप के अलावा नवीन जोशी, सरोजिनी कैंतूरा, राजपाल खरोला, पूरन सिंह रावत, महेश शर्मा, मनीष नागपाल, ममता, प्रदीप जोशी, विजय सारस्वत, जयेंद्र रमोला, रविंद्र सिंह पुंडीर ने संबोधित किया और दावा किया कि 4 सितंबर की रैली में 15,000 से ज्यादा लोग राज्य से देहरा दिल्ली जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *