लापता लोगों की तलाश : युद्ध स्तर पर सर्च अभियान में जुटा जिला प्रशासन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। जनपद में विगत रात्रि को हुई अतिवृष्टि के चलते आयी आपदा से सरखेत व अन्य क्षेत्रों पर भारी नुकसान हुआ है, तथा सरखेत में लापता लोगों की तलाश के लिये जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर सर्च अभियान चला रहा हैं। सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि सरखेत में पोकलैंड मशीन लापता लोगों के खोजबीन में कार्य कर रही है। मशीन द्वारा संभावित स्थलों से मलवा हटाया जा रहा है, साथ ही टीम सही जानकारी जुटाते हुए संभावित स्थलों पर सर्च अभियान भी चला रही है। उन्होंने कहा कि सर्च अभियान निरंतर जारी है। आपदा पीड़ितों की बातों को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन हर स्तर पर राहत एवं बचाव तथा खोजबीन कार्य में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *