June 12, 2026

कोतवाली विकासनगर पुलिस ने गांव में लगाई चौपाल

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। कोतवाली विकास नगर पुलिस ने नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक एवं बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए गांव में चौपाल लगाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा वर्तमान मे नशे के विरुद्ध अभियान में प्रभावी कार्यवाही किए जाने के दृष्टिगत आज थाना विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश पर एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निकट व कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा कुल्हाल कुंजा ग्रांट क्षेत्र में नशे के दुष्प्रभाव एवं नशा न करने के संबंध में चौपाल लगाकर बैनर आदि से प्रचार प्रसार किया गया एवं लाउडस्पीकर के माध्यम से चौकी क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही चौकी क्षेत्र में अंतर्गत लोगों को बाहरी व्यक्तियों के शत प्रतिशत सत्यापन कराने हेतु क्षेत्र में लाउडस्पीकर तथा चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया गया एवं बाहरी व्यक्तियों के शत प्रतिशत सत्यापन कराने हेतु प्रोत्साहित किया गया। एवं बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन ना कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही किए जाने के संबंध में भी अवगत कराया गया। भविष्य में यदि किसी व्यक्ति द्वारा किरायेदारों आदि का सत्यापन नहीं कराया जाता है, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *