June 12, 2026

18 सितंबर को आयोजित किया जायेगा वाल्मीकि चेतना सम्मेलन : भगवत प्रसाद मकवाना

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 04 सितंबर। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने बताया की राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय कार्य समिति एवं विशाल वाल्मीकि चेतना सम्मेलन का आयोजन 18 सितंबर को त्रिलोकीनाथ भवन नगर निगम लखनऊ उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवदास चौहान, सुखदेव वाल्मीकि प्रदेश महामंत्री कार्यक्रम की सफलता के लिये भ्रमण एवं प्रवास कर रहे हैं। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वाल्मीकि समाज की काफी समस्याएं हैं जिनका समाधान होने की आवश्यकता है। मोर्चा इस सम्मेलन के माध्यम से सरकार के मंत्री, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करके समाज की प्रमुख मांगो को उठाया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *