जिला पंचायत सदस्य पद के लिये कांग्रेस पार्टी के अधिकृत, समर्थित प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 6 सितम्बर। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला पंचायत चुनाव हरिद्वार में आम सहमति से जिला पंचायत सदस्यों हेतु पार्टी के अधिकृत/समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के अनुमोदन के उपरान्त जिला पंचायत क्षेत्र गढ़ श्री नदीम अली, हजारा ग्रान्ट श्रीमती शहजादी पत्नी निशात अहमद, औरंगा बाद श्रीमती मिथिलेश देवी, सलेमपुर महदूद 1 श्रीमती आशु रानी, सलेमपुर महदूद 2 श्रीमती सरिता पत्नी तेलूराम, भगतनपुर आबिदपुर 1 श्री देश राज, बोडाहेडी श्री जगदीश प्रसाद, आदर्श टिहरी नगर श्रीमती आशा रावत, बाणगंगा श्रीमती रिंकी, पदार्था उर्फ धनपुरा 2 श्री झंडा सिंह, बहादरपुर जट्ट श्री मुकर्रम अंसारी, जमालपुर कलां श्री पंकज चैधरी, मजाहितपुर सतीवाला श्रीमती अंजली सैनी, अलावलपुर श्री आदेश कटारिया, सिकरौढा श्रीमती नुसरत जहां पुत्री नसीम, चैली शहाबुद्दीनपुर श्री रिजवान, सिरचन्दी श्रीमती फरकिशा आजमी पत्नी सलमान, मानकपुर आदमपुर श्री सेठपाल परमार, बालेकी यूसुफपुर श्रीमती भारती पुत्री तीरथ पाल, दरियापुर दयालपुर श्रीमती सुनीता सैनी पत्नी भोपाल सैनी, बढेडी राजपुतान श्रीमती शीबा पत्नी शाह आलम, भगवानपुर चन्दनपुर श्रीमती निहारिका पत्नी शैलेश कर्णवाल, कोटवाल आलमपुर श्री दीपक कुमार, लिब्बरहेडी श्री सी.पी. सिंह, मुण्डलाना श्रीमती कोमल देवी पत्नी अंकित कुमार, भिक्कमपुर जीतपुर श्री प्रमोद कुमार शर्मा, रिनंजनपुर श्री संजय सैनी, ऐथल बुजुर्ग श्रीमती संयोगिता देवी, खडंजा कुतुबपुर डाॅ0 दिना अजीज पत्नी अदनान, ढाढेकी ढाणा श्री इफ्तखार अहमद, हबीबपुर कुरडी श्रीमती निधि गौतम, प्रहलादपुर श्री नीतू चैधरी उर्फ नीरज कुमार को कांग्रेस पार्टी का अधिकृत/समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया है। महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि गैण्डीखाता, किशनपुर जमालपुर सफरपुर, भारापुर, जौरासी जबरदस्तपुर, टाण्डा भनेडा, टिकौला कलां, कल्याणपुर उर्फ नारसन कला एवं चन्द्रपुरी बांगर को ओपन रखा गया है, जबकि नगला कुबडा, मेहवड खुर्द एवं भंगेडी महावतपुर को होल्ड पर रखा गया है।