August 8, 2026

कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 13 सितम्बर। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश में हुए विभिन्न भर्ती घोटालों, भू-कानून, हरिद्वार में हुए जहरीले शराब काण्ड, पुलिस कर्मी ग्रेड पे तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आई दैवीय आपदा के मामलों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिल कांग्रेस के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उक्त मामलों में ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमण्डल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मामलों में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमण्डल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के अलावा विधायक फुरकान अहमद, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, प्रदेश महामंत्री एवं भारत जोडो यात्रा के मीडिया प्रभारी पीके अग्रवाल, भारत जोडो यात्रा की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, मीडिया कोआर्डिनेटर देहरादून राजेश चमोली, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी शामिल थे।

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *