August 4, 2026

भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग, युवा उक्रांद का अनिश्चितकालीन धरना

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 20 सितंबर। उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ का भर्ती घोटालों की सीबीआई जाँच की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना राजधानी दून मे आज भी जारी रहा। वहीं आज श्रीमती उत्तरा पंत बहुगुणा तथा कैप्टन (रिटायर) सोबन सिंह सजवाण ने क्रमिक अनशन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने राज्य सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक उत्तराखंड मे हुये भर्ती घोटालें की सीबीआई जांच नहीं होती, तब तक उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ का धरना जारी रहेगा। राज्य के निर्माण से ही सफ़ेदपोश नेताओं से लेकर हाकम सिंह जैसे दलाल पैसे लेकर भर्ती करवाते रहें है। उत्तराखंड में हुए भर्ती घोटालों के तार राज्य से बाहर जुड़े हुए हैं, अभी तक घोटालों में संलिप्त लोगो की गिरफ्तारियों स्पष्ट हैं कि घोटालों कि जांच सीबीआई से कराना जरूरी हैं। वक्ताओं ने कहां कि भर्ती घोटालों कि सी बी आई जाँच कि मांग व इन भर्ती घोटालों में संलिप्त अभी तक सत्ता में रहें नेताओं, दलालों का उक्रांद पोलखोल अभियान जनता के बीच चलायेगा। वक्ताओं ने कहा की 9 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं, जिसमें युवा उक्रांद के साथ ही अनेक सामाजिक संगठन, समान विचार धारा के संगठन भाग लेगे। आज इंद्रमणि बड़ोनी स्मृति मंच के संस्थापक रमेश उनियाल ने अपने संगठन की ओर से समर्थन दिया गया। इस अवसर पर सुनील ध्यानी, जय प्रकाश उपाध्याय, अशोक नेगी, शिव प्रसाद सेमवाल,राजेंद्र गुसाईं, विपिन रावत, दीपक रावत, दिनेश नेगी,सुरेश आर्य,बलबीर सिंह चौहान,पी एस चौहान, मोहन भंडारी, ब्रिजमोहन सजवाण, श्याम सिंह रमोला अंकित भंडारी, तारा देवी, दीपक मधवाल, आदि उपस्थित रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *