June 13, 2026

पहाड की बेटी के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने को डीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

द्वारीखाल। महेन्द्र राणा ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल की अगुवाई में पहाड की बेटी अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने हेतु आज डीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया। वनतरा रिसोर्ट में रिसेप्सनिस्ट के पद पर कार्य कर रही ग्राम श्रीकोट की अंकिता भण्डारी उम्र 19 वर्ष 18.09.2022 को रिर्सोट मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर, एवं अंकित गुप्ता द्वारा हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था। सामाजिक संगठनों एवं मीडिया कर्मीयों द्वारा लगातर इस सम्बन्ध में दबाव बनाया गया जिसके फलस्वरूप आज सातवें दिन आज अंकिता का शव नहर से बरामद हुआ। महेन्द्र राणा ने कहा जब तक पहाड की बेटी अंकिता भण्डारी के हत्यारों को फांसी की सजा नही मिलती तब तक हम चुप नही बैठेंगे। यह हमारी अस्मिता प्रशन है। इस बीच भीड ने भी अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा देने के नारे लगाये। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी पौडी गढवाल को ज्ञापन भी दिया गया। इस अवसर पर कनिष्क प्रमुख कल्जीखाल अर्जुन पटवाल, क्षेत्र पंचायत विवेक नेगी, अजय पटवाल प्रधान दिबई, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख महेन्द्र सिंह मवाणा, पूर्व क्षेत्र पंचायत जयकृत थपलियाल, अनुराग नेगी, भारत भूषण, दीपक असवाल एवं अन्य बुजुर्ग युवा मातृशक्ति ने धरना कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *