November 2, 2026

सैनिक कल्याण मंत्री ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की पुण्यतिथि पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजली

देहरादून, 26 सितम्बर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी सोमवार को देहरादून के बिलासपुर कांडाली स्थित शहीद बहादुर से बोहरा के आवास पर पहुंचे। जहां मंत्री जोशी ने अमर शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा ‘अशोक चक्र’ की 15वीं पुण्यतिथि पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा को भाव पूर्ण स्मरण करते हुए उनके स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वही सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के सम्मान ओर उनके कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। सैनिकों के सम्मान में देहरादून में उत्तराखंड का पांचवा धाम सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। सैन्य धाम शहीदों के प्रति सम्मान का एक उत्कृष्ट उदाहरण होगा। सैन्य धाम और इसका निर्माण भव्य एवं दिव्य रूप में होगा। उन्होंने कहा यह सेना के शौर्य और गौरवशाली इतिहास को संजोने वाला स्थान होगा। मंत्री जोशी ने कहा कि सैनिकों, शहीदों और पूर्व सैनिकों  के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है। वहीं इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नीम के पौधा का रोपण भी किया। इस अवसर पर शहीद की पत्नी शांति देवी, बेटी मानसी बोहरा, साक्षी बोहरा, वंदना बिष्ट सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *