वर्ल्ड हार्ट डे : योग और शारीरिक कार्यकलापों से हृदय को स्वस्थ रखें

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

फरीदाबाद। सराय ख्वाजा फरीदाबाद के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय की जूनियर रेडक्रास, गाइड्स और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में वर्ल्ड हार्ट डे पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर रेडक्रॉस एवम ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने वर्ल्ड हार्ट डे के अवसर पर बताया कि इस दिवस मनाने का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर हो रही हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक और हार्ट फेलियर से सामान्य जनों को जागरूक करना तथा मृत्यु दर को न्यून करना है। जे आर सी तथा एस जे ए बी अधिकारी प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि संपूर्ण विश्व में दिल की बीमारियों से हर वर्ष एक करोड़ से भी अधि‍क लोगों की मृत्यु हो जाती है अत: हृदय रोग मृत्यु का बड़ा कारण बन चुका है जिसके लिए जागरूकता का होना  बहुत आवश्यक है। यदि आप चाहते है कि आप का हृदय ठीक प्रकार से धड़कता रहे तो आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन अन्य कार्यों की तरह योग, शारीरिक कार्य, व्यायाम और प्राणायाम को अपनी जीवन पद्धति में सम्मिलित करें। सुबह और शाम के समय द्रुत गति से वॉक करें। पर्यावरण अनुकूल फल और सब्जियों को आहार में सम्मिलित करें, तनावमुक्त जीवन जिएं, तनाव अधि‍क होने पर योगा व ध्यान के द्वारा इस पर नियंत्रण करें। धूम्रपान का सेवन निश्चित रूप से बंद कर दें, यह हृदय के साथ ही कई बीमारियों का कारक है। स्वस्थ शरीर और दिल के लिए भरपूर नींद लें। निष्क्रिय जीवन शैली, अत्यधिक तनाव, हाइपरटेंशन, मधुमेह, अधिक धूम्रपान, वसायुक्त भोजन से ऐसे लोगों को अधिक ख़तरा होता है जिनका कोलेस्ट्रोल अधिक होता है। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा मनचंदा ने कहा कि जीवन अनमोल है इसलिए अपने लिए और अपनों के लिए हृदय का हृदय से ध्यान  ध्यान रखने का परामर्श दिया। नियमित रूप से सुबह और शाम ब्रिस्क वॉक करने की आदत डालें, प्रतिदिन कम से कम तीस मिनट योग और प्राणायाम करें। सब से आवश्यक है यदि आप स्वस्थ है तो वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करें। रविन्द्र कुमार मनचंदा ने कहा कि रकदान करने से रक्त पतला होता है और शरीर में रक्त के थक्के अर्थात क्लोटिंग नहीं जमते। इसलिए यदि हम चाहते है कि ह्रदय उचित प्रकार से कार्य करता रहे तो हम सभी को रक्तदान में बढ़ चढ़ कर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व हृदय दिवस की थीम बहुत ही विशेष है। इस वर्ष की थीम प्रत्येक हृदय के लिए हृदय का प्रयोग है। आज विद्यालय में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा, राजीव लाल, प्रज्ञा मित्तल, और प्राध्यापिका गीता ने पेंटिंग बनाने वाले सभी विद्यार्थियों चुनमुन,  दीपिका, उम्मी हबीबा, रोशनी दिवाकर, शुभम, निक्की, गुलबशहा और सुनील का हृदय रोगों से बचाव बारे जागरूकता के लिए उत्साहवर्धन किया।

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *