13 अक्टूबर रखा जाएगा करवा चौथ व्रत : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

देहरादून। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने जानकारी देते हुये बताया की करवा चौथ व्रत 13 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस साल करवा चौथ की पूजा का समय शाम 06 बजकर 01 मिनट से रात 07 बजकर 15 मिनट तक है। वहीं उत्तराखंड राज्य मे चांद निकलने का समय रात 08 बजकर19 मिनट पर हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ व्रत रखा जाता है। सुहागिन महिलाओं के द्वारा अखंड सौभाग्य की प्राप्ति और पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का व्रत किया जाता है। कहा जाता है कि विधि पूर्वक इस व्रत को करने से पति को लंबी आयु मिलती है। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक उपवास रखती हैं। इसके बाद शाम को चंद्रोदय के बाद पूजा-अर्चना करती हैं। फिर चंद्रमा को अर्घ्य देने के उपरांत व्रत का पारण करती हैं। मान्यता है कि इस दिन जो पत्नी पूर्ण विश्वास के साथ माता करवा की पूजा करती हैं उसके पति पर कभी कोई आंच नहीं आती। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ के दिन एक सुहागन सोलह श्रृंगार करके चंद्रदेव की पूजा करती है। माना जाता है कि ऐसा करने शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *