भारतीय जनता पार्टी महानगर अनुसूचित मोर्चा ने किया कार्यक्रम का आयोजन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर अनुसूचित मोर्चा द्वारा महानगर कार्यालय में महा ऋषि भगवान वाल्मीकि के जन्म प्रकट दिवस के उपलक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष धर्मपाल घाघट ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय संगठन महामंत्री भाजपा एवं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य द्वारा भगवान वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजल एवं मिष्ठान खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में अजय संगठन महामंत्री भाजपा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पुष्कर सिंह धामी की सरकार अनुसूचित समाज के हित में कार्य कर रही है। इस अवसर पर  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने भगवान वाल्मीकि के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा की भगवान वाल्मीकि ने कई हजार वर्ष पूर्व रामायण लिखी जिसमें भगवान राम के चरित्र के बारे में वर्णन किया और वह सब वैसे ही घटित हुआ जिस प्रकार रामायण में लिखा हुआ था। प्रदेश महामंत्री रविंद्र वाल्मीकि ने भी भगवान वाल्मीकि के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भगवत प्रसाद मकवाना पूर्व राज्य सफाई कर्मचारी आयोग चेयरमैन ने कहा की भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित समाज हित की पार्टी है। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री जगराम ने किया। कार्यक्रम में महामंत्री संदीप चौहान, सोनू गहलोत, विशाल बिरला, डॉक्टर बबीता सहोत्रा, मदन वाल्मीकि, जसवीर भाई जसू, पार्षद मनोज कुमार, पार्षद विशाल, पार्षद नीतू वाल्मीकि, पूर्व पार्षद तृप्ता जाटव, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, लल्लन, अमित कुमार, राकेश, अनिका क्षेत्री, सुमन, अनीता, गोल्डन सिंघानिया, निखिल एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *