June 12, 2026

छलपूर्वक परीक्षा में सम्मलित होने पर युवक गिरफ्तार

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 15 अक्टूबर। छलपूर्वक परीक्षा में सम्मलित होने पर डोईवाला पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना डोईवाला में पुष्पेंद्र कुमार पुत्र राम अवतार निवासी कुआंवाला जनपद देहरादून ने एक लिखित तहरीर देते हुये बताया की आईटीजेड  इंस्टिट्यूट कुँआवाला मे 14 अक्टूबर को एसएससी दिल्ली पुलिस की परीक्षा आयोजित की गयी थी। उक्त परिक्षा की द्वितीय पाली में सूरज कुमार पुत्र सुभाष चौधरी निवासी मोहम्मदपुर मोर खुर्द, मेरठ, उत्तर प्रदेश की परीक्षा थी। प्रवेश द्वार पर चेकिंग के दौरान जब आधार कार्ड से अटेंडेंस शीट पर लगी फोटो से मिलान किया गया तो फोटो का मिलान नहीं हुआ, जिस पर चैंकिग अधिकारी इस सम्बन्ध मे उक्त व्यक्ति से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम अभय कुमार पुत्र राजनंदन सिंह निवासी राजगीर जिला नालंदा बिहार बताया एवं यह भी बताया कि वह सूरज कुमार के स्थान पर परीक्षा देने आया है तथा सूरज के स्थान पर परीक्षा देने के लिए 50,000 रुपये उसकी लेन-देन की बात हुई है। उक्त प्रकरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए तत्काल अभियोग पंजीकृत करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त प्रकरण के अनुक्रम में कोतवाली डोईवाला पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुये आरोपी के विरुद्ध मुकदमा अपराध सख्या-370/22 धारा 419/420/468/471 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया और मामले की विवेचना चौकी प्रभारी हर्रावाला/उप- निरीक्षक नवीन डंगवाल के सुपुर्द की गई तथा विवेचक द्वारा अभियुक्त अभय कुमार पुत्र राजनंदन सिंह निवासी राजगीर, जिला नालंदा, बिहार उम्र-28 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *