July 28, 2026

मुलायम सिंह यादव को को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज सर्विस
देहरादून। समाज वादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को आज समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड के प्रदेश कार्यालय मे विभिन्न राजनैतिक दलो, सामाजिक संगठनो के पदाधिकारियो द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. एस.एन. सचान ने कहा कि धरती पुत्र, नेता जी स्वयं मे एक संस्था थे, उन्होने विपरीत धारा मे तैर कर अपनी कर्मठता का परिचय दिया। मुलायम सिंह यादव एक कुशल प्रशासक, धर्मनिरपेक्ष, और युवाओ गरीबो, अल्पसंख्यक, दलित, पिछडो के लिए संघर्ष करते रहे। देशवासी नेता जी को भूल नही पायेंगे। श्रद्धांजलि देने वालों में राजनैतिक दलो मे सीपीएम, सीपीआई, जनता दल, भाजपा, आम आदमी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समाज मे गूजर, पटेल, मौर्या, सेन, बगाली, बिहारी, यादव, पाल ब्राह्मण, अनुसूचित, तथा पर्वतीय समाज के लोग शामिल हुए।श्रद्धांजलि सभा का आयोजन पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. एस.एन. सचान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *