वरिष्ठ वनाधिकारियों ने दी सीएम शुभकामनाएं

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल के नेतृत्व में वरिष्ठ वनाधिकारियों ने भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक श्री सुरेश गड़िया भी उपस्थित थे।

वहीं दूसरी औऱ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से उनके जी.एम.एस. रोड स्थित आवास में भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

वहीं दूसरी औऱ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल श्री भुवन चंद्र खंडूरी से उनके वसंत विहार स्थित आवास में भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

वहीं दूसरी औऱ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिफेंस कॉलोनी देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिफेंस कॉलोनी देहरादून में महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी से भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *