महानगर अनुसूचित मोर्चा ने की बस्ती संपर्क अभियान की शुरुआत

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 01 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी महानगर अनुसूचित मोर्चा द्वारा आज बस्ती संपर्क अभियान की शुरुआत महानगर अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा धर्मपाल घाघट के आवास पर एक बैठक करने के उपरांत की गईं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी की नीति रीति की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं कार्यशैली के बारे में जनता को बताया। जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश महामंत्री अनुसूचित मोर्चा रविंदर वाल्मीकि, महामंत्री महानगर सोनू गहलोत, वार्ड पार्षद डीएल रोड देविका रानी, मंडल उपाध्यक्ष करणपुर आकाश भाई, मंडल मंत्री अनीता, मंडल महामंत्री महिला मोर्चा सुमन, सुधीर, राजेंद्र, अमित, अर्जुन गहलोत उपस्थित रहे।