पुलिस लाइन में विदाई समारोह का आयोजन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 30 नवंबर। आज पुलिस लाइन देहरादून में जनपद देहरादून से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी, कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध ने पुलिस लाइन देहरादून द्वारा अपने सम्बोधन में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्घायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा।

आज सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी, कर्मचारी :-

01- विक्रम सिंह नेगी उप निरीक्षक स.पु., इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष 09 माह 29 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौडी, नैनीताल, उत्तरकाशी, हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाएं प्रदान की गई।

02- बलवन्त सिंह, उप निरीक्षक स.पु., इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष 04 माह 29 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौडी, चमोली, उत्तरकाशी तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाएं प्रदान की गई।

03-  मौ. तहसीन खान सहायक उपनिरीक्षक (एम), इनका सेवाकाल कुल 27 वर्ष 04 माह 10 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा 40 वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार, जनपद उत्तरकाशी तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाएं प्रदान की गई।

04- भास्कर भारती सहायक उपनिरीक्षक (एम), इनका सेवाकाल कुल 27 वर्ष 07 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा 40 वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार, जनपद पौडी गढवाल तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाएं प्रदान की गई।

05- मोहन प्रसाद, मु.आ. 11 स.पु., इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष 07 माह 29 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद चमोली, पौडी गढवाल, पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाएं प्रदान की गई।

06- गोपाल सिंह, मु.आ.(प्रो) 77 नागरीक पुलिस, इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष 06 माह 29 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद टिहरी, पौडी, उत्तरकाशी तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाएं प्रदान की गई।

07- प्रकाश चन्द्र, कुक, इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष 10 माह 20 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद खीरी उत्तर प्रदेश तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाएं प्रदान की गई।

विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों के परिवारजनों के अतिरिक्त पुलिस परिवार के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *