थाना रायपुर पुलिस नें चलायी पाठशाला

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 20 दिसंबर। थाना रायपुर पुलिस नें पाठशाला चलाते हुये सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों, महाविद्यालय विद्यालयों में गौरा शक्ति एप की जानकारी दी। इसके साथ ही नशे के दुष्प्रभाव, नाबालिक द्वारा वाहन चलाने के दुष्परिणाम, साइबर क्राइम आदि की जानकारी भी दी। इस दौरान 250 महिलाओ का गौरा शक्ति एप मे रजिस्ट्रेशन कराया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा आज सभी थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र में स्थित सभी सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों, महाविद्यालय विद्यालयों में कार्यरत महिलाओ, कर्मचारीयों व अध्ययनरत छात्र- छात्राओं को महिलाओ के लिये उपयोगी उत्तराखंड पुलिस एप में निहित गौरा शक्ति एप, नशे के दुष्प्रभाव, नाबालिक द्वारा वाहन चलाने के दुष्परिणाम, साइबर क्राइम आदि की जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त आदेश के क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के मार्गदर्शन व पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा थाना क्षेत्र में स्थित सरकारी संस्थानों, महाविद्यालयों/ विद्यालयों मे कार्यरत सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारियों महिलाओं विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को महिलाओ के लिये उपयोगी उत्तराखंड पुलिस ऐप में निहित गोरा शक्ति एप, नशे के दुष्प्रभाव, नाबालिक द्वारा वाहन चलाना व साइबर क्राइम की जानकारी देने हेतु पुलिस टीम गठित कर रवाना की गई। गठित पुलिस टीम मे नियुक्त चौकी इंचार्ज मयूर विहार उपनिरीक्षक एसआई सतवीर व उपनिरीक्षक मोनिका मनराल द्वारा यंग फैशन वैल्यू कंपनी सहस्त्रधारा रोड, उपनिरीक्षक मालिनी महिला कॉन्स्टेबल शोभा द्वारा अभिनव चिल्ड्रन एकेडमी बालावाला, उप निरीक्षक राजीव धारीवाल चौकी प्रभारी मालदेवता द्वारा लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल केसर वाला मे महिलाओ, छात्र छात्राओं, संस्था में नियुक्त कर्मचारी को महिलाओं के लिये उपयोगी गोरा शक्ति एप की जानकारी, नशे के दुष्प्रभाव, नाबालिक द्वारा वाहन चलाना व साइबर क्राइम की के जानकरी दी गई तथा 250 महिलाओ को गौरा शक्ति मे रजिस्ट्रेशन कराया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *